Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमोबाइल एलईडी वैन से मतदाताओं को किया प्रेरित

मोबाइल एलईडी वैन से मतदाताओं को किया प्रेरित

  • मतदान मशीन से मतदताओं को दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, खेतासराय। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को ईवीएम से मतदान करने और मतदाता का आंकड़ा बढ़ाने के लिए कवायद तेज कर दी है। सोमवार को मोबाइल एलईडी वैन शाहगंज ब्लाक के विभिन्न गांवों में जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। बूथों पर मतदाताओं को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मोबाइल एलईडी वैन सोंधी गांवों में रवाना किया गया। बूथों पर मतदाताओं से वोटिंग मशीन में मतदान करवाकर वीवीपैट मतदान का चिन्ह दिखाया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी सदर कृष्ण मोहन यादव की देखरेख में मोबाइल एलईडी वैन सुंबुलपुर, अर्जुनपुर, बिसवां, सफीपुर, रुधौली, खुदौली सहित दर्जन भर गांवों में पहुंचा। जहां सुपरवाइजर अंकित कुमार यादव ने मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान का प्रशिक्षण लिया। सहयोग में बीएलओ बलवंत सिंह, बालकृष्ण यादव, रेनू सोनकर, सुभाष चन्द्र उपस्थित रहें।