Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगेहूं क्रय केंद्र सिकरारा का डीएम ने किया निरीक्षण

गेहूं क्रय केंद्र सिकरारा का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा राजकीय गेहूं क्रय केंद्र सिकरारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी सिकरारा द्वारा बताया गया कि आज 1 किसान से कुल 35 कुंटल 50 किलों गेहूं की खरीद की गई है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद बढ़ाई जाए और समय से भुगतान हो जाये। मौके पर पर्याप्त संख्या में बोरा उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रिक कांटे के तौल कराकर जाँच की। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों को बैठने की उचित व्यवस्था रहे और गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।