जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर अपने विगत सामाजिक कार्यों के 51 वर्षों की परंपरा की कड़ी में इस वर्ष भी ऊनी वस्त्रों का वितरण पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निकट जासोपुर चकिया (वनवासी बस्ती) में गरीब बच्चों को गीतांजलि संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदान किया गया। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष ब्रह्मेश शुक्ला, महासचिव अमन सहगल, कोषाध्यक्ष पवन सोनी सांस्कृतिक सचिव अशोक मौर्य, पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्याक्ष नीरज शाह, रूपनारायण माली, मनोज तिवारी, प्रमोद गुप्ता, विनोद पाठक, संतोष साहू, अमित सोनी, रमन सोनी, धर्म सेन सिंह, उद्भव शाह आदि संस्था के सभी सदस्यों का विशेष योगदान इस कार्यक्रम में रहा। संचालन पूर्व अध्यक्ष महेंद्र देव विक्रम ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
गीतांजलि ने बच्चों में किया ऊनी वस्त्रों का वितरण


