Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनगरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुन भावुक हुए कपिल

गरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुन भावुक हुए कपिल

गरीब स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुन भावुक हुए कपिल

द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते धमाल होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास और पटना के खान सर आने वाले हैं। हम सब जानते हैं कि द कपिल शर्मा शो एक कॉमेडी शो है। लेकिन इस वीकेंड खान सर, कपिल शर्मा से कुछ ऐसा शेयर करते दिखेंगे, जिसे सुनकर कॉमेडियन भी भावुक होते नजर आएंगे।

द कपिल शर्मा का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में खान सर अपने स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी सुनाते दिखे। खान सर बताते हैं, ‘देश का सबसे कठिन एग्जाम है यूपीएसी। इसकी साल भर की फीस होती है 2.5 लाख रुपये, लेकिन उस चीज को हमने 7.5 हजार रुपये में कर दिया। आगे वो कहते हैं ‘हम लोगों को लगता होगा कि साढ़े सात हजार रुपये बहुत कम है। एक लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को मॉर्निंग में शिफ्ट कर दीजिए। हमने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। बताओ क्या दिक्कत है। तब उस लड़की ने बताया कि शाम में हमें दूसरे के घर बर्तन मांजने जाना होता है। आगे वो बताते हैं कि ‘एक लड़का बालू भरता था, उससे मेरी फीस देता था। हमारा हाथ कांप गया। हम कैसे फीस ले लेंगे। ‘खान सर की बात सुनने के बाद अर्चना सिंह हैरान रह जाती हैं। वहीं कपिल शर्मा थोड़े भावुक नजर आए। खान सर ने स्टूडेंट्स के जो किस्से सुनाए। वो जानकर वहां मौजूद लोग उनके लिए ताली बजाए बिना रह सके। पढ़ने वाले गरीब बच्चों की परेशानियां देख कर खान सर ने ठाना कि वो कभी पैसों की वजह से किसी स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे। आज वो ऐसे ही लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। खान सर और गौर गोपाल दास के अलावा द कपिल शर्मा में विवेक बिंद्रा, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव भी हंसने-हंसाने आ रहे हैं।