Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र दिवस पर 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का होगा आयोजन

गणतंत्र दिवस पर 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का होगा आयोजन

  • प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिद्धिकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 5 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। सिद्धिकपुर स्थित जिला खेल कार्यालय इंदिरा गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोरो से चल रही, क्रीडा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें प्रथम 6 स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रॉस कंट्री रेस में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रविष्टि के लिए खिलाड़ी 23 जनवरी से जिला खेल कार्यालय से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं या फिर एथलेटिक प्रशिक्षक कृष्ण कुमार यादव से भी संपर्क करके प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्रॉस कंट्री रेस गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7बजे सिद्धिकपुर इंदिरा गांधी स्टेडियम में कराया जाएगा।