― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र दिवस पर नवयुवकों ने निकाली प्रभात फेरी

गणतंत्र दिवस पर नवयुवकों ने निकाली प्रभात फेरी

जौनपुर धारा,मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के रामपुर बाजार में नवयुवकों ने पंकज यादव और डिम्पल यादव के नेतृत्व में तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी रामपुर बाजार से मुफ्तीगंज गांधी चबूतरा होते हुए गड़वारे बीर डीह बाबा होते हुए रामपुर चौराहे पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में नवयुवकों ने बंदे मातरम भारत माता की जय के नारे से पूरा बाजार गूंज गया। इस अवसर पर सिरताज शर्मा, राकेश चौहान, जलनिगम, सौरभ चौहान, विशाल चौहान, सूरज, शुभम यादव, कल्लू कुमार, बल्लू कुमार, लाला, रबि आदि लोगों ने तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली।

Share Now...