जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित अहरौला पड़ाव पर सड़क पर बने गड्ढे में जाने से माल लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक बाल बाल बच गया। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित अहरौला पड़ाव तिराहे पर सड़क पर दो फीट गहरे गड्ढे में पानी होने के कारण कानपुर से ट्रांसपोर्ट कम्पनी का डीसीएम माल लादकर बिहार जा रहा था। डीसीएम वाहन रविवार की दोपहर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें बलिया जनपद निवासी चालक श्रीनिवास यादव बाल बाल बच गया वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल दूसरे वाहन से माल आगे भेजने की तैयारी चल रहा है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
गड्ढे में जाने से डीसीएम सड़क पर पलटी

Previous article
Next article

