जौनपुर धारा, खुटहन। पनौली गांव में बुधवार को खेत में पराली जलाना एक किसान को भारी पड़ गया। सैटलाइट से मिले लोकेशन के आधार पर खेत तक पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी और लेखपाल ने किसान पर ढाई हजार का अर्थदंड लगाया है। गांव निवासी मुन्नीलाल धान की फसल का अवशेष बुधवार को खेत में ही जला दिए थे। जिससे उठने वाले धुएं का गुबार सैटलाइट में कैद हो गया। जिसकी लोकेशन के आधार पर गुरुवार को एडीओ एजी विकास सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि शेषनाथ बिन्द अपने साथ हल्का लेखपाल को लेकर खेत तक पहुंच गए। नक्से में नाम स्पष्ट होने के बाद किसान मुन्नीलाल को भी बुलाया गया। उन्हें 2500 के अर्थदंड की रसीद थमाते हुए यह राशि तीन कार्य दिवस के भीतर तहसील शाहगंज राजस्व कोष में जमा करने का लिखित निर्देश दिया गया।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
खेत में पराली जलाने वाले किसान पर ढाई हजार का जुर्माना
Previous article
Next article

