― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखूनी संघर्ष में प्रधान पति सहित सात घायल

खूनी संघर्ष में प्रधान पति सहित सात घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के महरौड़ा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से प्रधान पति समेत दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार के बाद मेडिकल जांच कराया। गांव के राम प्रकाश और ग्राम प्रधान के पति मनोज कुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने प्रधान पति पर आरोप लगाया है कि पुराने मुकदमे में सुलह करने के लिए प्रधान पति दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामप्रकाश, 45 वर्षीय सुमित्रा पत्नी राम प्रकाश, 40 वर्षीय मुंद्रिका पत्नी सुरेश, 32 वर्षीय मनीता पत्नी राजेश तथा दूसरे पक्ष से 38 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र लालचंद्र, 26 वर्षीय मनजीत पुत्र लालचंद्र, 62 वर्षीय लालचंद्र घायल हो गए।

Share Now...