― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

  • चोरी का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। थानाध्यक्ष रामपुर दिव्य प्रकाश सिंह व उनके हमराहियों ने सोमवार को ग्राम पट्टी में दुर्गाजी मंदिर के पास से उसी गांव के राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व 1300 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की दो घटनाओं में वह वांछित था।

  • चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाने के एसआइ लक्ष्मण सिंह व उनके हमराहियों ने सोमवार को सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला के मगरसन खुर्द गांव के अमर कुमार को संदिग्ध स्थिति में धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

  • अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। त्रिकौलिया गांव में सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवती का अपहरण कर बंधक बनाने के आरोपित को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जमुनिया गांव निवासी राजेश गौतम उर्फ राजू पखवाड़ा पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया था। पीड़िता की माता के आरोप पर पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में दबिश देना शुरू किया। पुलिस का बढ़ता दबाव देख आरोपित युवती को गांव छोड़ फरार चल रहा था। आवश्यक कार्रवाई के बाद हिरासत में लिये गये आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Share Now...