Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। समीपवर्ती जनपद के खैरूदीनपुर बाजार में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अनूप चौहान पुत्र राम सिंगार चौहान सोमवार को बाइक से किसी काम से शाहगंज आ रहा था कि पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरूदीनपुर बाजार में पिकअप वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

ससुराल आए दामाद व उनके भाई को दबंगों ने पीटा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के समैसा गांव में अपने ससुराल आए दामाद व उनके भाई को पडोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के सोनगांव निवासी रियाज पुत्र राशिद रविवार को अपने भाई सद्दाम पुत्र राशिद के साथ ससुराल समैसा गांव निवासी मंजूर के यहां आया था।सोमवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर पडोसियों ने दोनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दिया। परिजनों ने दोनों घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया।