― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • नौनिहालों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम तेजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों ने गुरुवार को प्रात: आठ बजे तिरंगा यात्रा निकाल कर गाँव में प्रभात फेरी लगायी। साथ ही नौनिहालों ने नगाड़े बजाकर आजादी का जश्न मनाया। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह कश्यप, शिक्षक अखिलेश कुमार राव, विकास सरोज, कुसुमलता चौधरी, वृजेष कुमार, संजय यादव, पुष्पा देवी समेत छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

  • पैमाइश के बाद 13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा, मीरगंज। गोधना में विगत 29 जुलाई के मोहर्रम के जुलूस में देश विरोधी नारे का वीडियो वायरल होने व ग्राम वासियों के शिकायती प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर ने नायब तहसीलदार दो राजस्व निरीक्षक के साथ दस सदस्यीय टीम का गठन करके बुद्धवार को जांच पड़ताल करके मछलीशहर-जंघई मार्ग के किनारे ग्राम सभा गोधना व किशुन्दासपुर के खलिहान, गड्ढा, बंजर, नवीन पर्ती पर मकान बनाकर कब्जा किए हुए 33 आरोपी के घर जांचोपरांत के दौरान अवैध कब्जा पाया गया जिस पर 13 लोगों के खिलाफ 115 सी के तहत तहसील मछलीशहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिससे पूरे गांव में हड़कंप मचा।

  • सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर टोलप्लाजा के पास गुरूवार की शाम करीब चार बजे खड़ी बोलेरो में एक अनियंत्रित बाइक पीछे से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल योगेश गुप्ता (45) पुत्र स्व. विनय कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी मंजली गुप्ता (41) निवासी मुंगराबादशाहपुर को एम्बुलेन्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य सतहरिया भर्ती करवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने बोलेरो व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

  • ट्रैक्टर से गिरे अधेड़ की पहिए के नीचे दबकर मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर स्थित शाहापुर गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सांय की है।

जमदहां ग्राम निवासी अच्छेलाल बिंद (55) जमदहां बाजार में खड़े होकर खेतासराय आने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे कि इस दौरान एक ट्रैक्टर मिल गया जिस पर सवार हो गए। ऐसे में शाहापुर में एक बाइक को उक्त ट्रैक्टर टक्कर मार कर भागने लगा कि आगे ब्रेकर पर गाड़ी उछली और वहीं उस पर बैठे श्री बिंद नीचे गिर पड़े और पहिए के नीचे दब गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक क्रिया हेतु भेज दिया वहीं ट्रैक्टर को थाने ले गई।

  • ईओ व अध्यक्ष ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

जौनपुर धारा, सिरकोनी। नगर पंचायत कचगांव के अंर्तगत प्राथमिक विद्यालय माधोपट्टी में बृहस्पतिवार को ईओ आस्था पाठक व अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने छात्र-छात्राओं व कार्यालय के कर्मचारियों को शिला फलकम व पंच प्रण कार्यक्रम के तहत देश प्रेम के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान ईओ आस्था पाठक ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सैकड़ों वीर सपूतों ने देश सेवा में अपनी जान की कुर्बानी दी है। ऐसी स्थिति में उन वीर सपूतों के बलिदानों को हम याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने कहा कि शहीदों की शहादत को जाया नहीं किया जा सकता। उनके कार्यो को याद कर लोगों को देश प्रेम के प्रति जागरूक करते रहना है। इस दौरान स्कूली बच्चों को लड्डू वितरित किया गया। इस अवसर पर सभासद अरविंद प्रजापति, आलोक मौर्या, मोहम्मद शमीम, आलोक मौर्य, किशन सिंह, आसिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, शिवम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

Share Now...