― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • रज्जू भैया में एमएससी केमिस्ट्री में प्रवेश शुरू

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश 20 जुलाई से प्रारंभ है। कुछ बची सीटों पर प्रवेश अभी होना है। इच्छुक प्रवेशार्थी प्रवेश हेतु समन्वयक डॉ. मिथिलेश यादव रसायन विज्ञान विभाग से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने दी है।

  • मुनादी कराकर वारंटी के खिलाफ कुर्की की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मुकदमा अपराध संख्या 153/ 22 धारा 302/323/147/34 भादवि के तहत बुधवार की शाम को पुलिस इंस्पेक्टर राम सरीख गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर विपिन उर्फ लालू सोनकर पुत्र वीरेंद्र सोनकर, साजन सोनकर पुत्र राजेश सोनकर निवासीगण लालपुर थाना जलालपुर तथा किशन सरोज पुत्र श्रवण सरोज निवासी रेहटी, वैभव सोनकर पुत्र उमेश सोनकर एवं आदित्य पुत्र राजू ठठेरा निवासीगण महिमापुर के खिलाफ न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत मुनादी कराते हुए वांछित अभियुक्तों के मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गयी।

  • दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बजरंगनगर कोइलारी मोड़ से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपित अमरौना गांव निवासी कृष्णा उर्फ किशन विश्वकर्मा पुत्र अच्छेलाल को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

  • उलेमा कौंसिल व पसमांदा मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल की स्थानीय इकाई ने गुरूवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। वक्ताओं ने कहाकि आज के दिन 10 अगस्त 1950 को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने साम्प्रदायिकता पर आधारित इस अध्यायादेश को जारी किया था इसलिये आज ही के दिन हम ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग करते हैं कि अनुच्छेद 341 से धार्मिक प्रतिबंध हटाकर दलित मुसलमानों और ईसाईयों के आरक्षण के संवैधानिक अधिकार को बहाल करके सबका साथ, सबका विकास के अपने वादों को पूरा किया जाय।

इसी क्रम में ऑल इंडिया पसमांदा  मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग किया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 पर लगे धार्मिक प्रतिबंध को समाप्त कर दलित मुसलमानों और दलित इसाइयों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की स्वीकृति एवं संस्तुति प्रदान कर तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित कराने की मांग की है।

  • वरिष्ठ शिक्षकों ने आम आदमी पार्टी की ग्रहण की सदस्यता

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को आम आदमी पार्ट कार्यालय पर पार्टी की शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा  की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कई वरिष्ठ शिक्षक शामिल हुए। बैठक में डॉ. राजकुमार मिश्रा, डॉ. अनीस कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार मिश्रा, अभय कुमार तिवारी, नवनीत मिश्रा इत्यादि लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उक्त बैठक में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव,  पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला सचिव विद्याधर मिश्र, यूथ विंग जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष शशिधर चौहान इत्यादि लोग शामिल रहे। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है और जिले व प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इससे यह निश्चित रूप से पता चलता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दी गयी।।

  • जिले में 7 अक्टूबर तक धारा 144 लागू

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन गृह (गोपन), अनुभाग-2 लखनऊ के पत्र द्वारा जनपद में आयोजित सीटेट एग्जाम परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में धारा 144 लगाये जाने की अपेक्षा की गई है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस, आगामी पर्व रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी एवं महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भी शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य है।

सीटेट एग्जामिनेशन एवं अन्य परीक्षाओं के सफल शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु तथा उपरोक्त पर्वों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था, सामाजिक/सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं अराजक तत्वों द्वारा विधि विरुद्ध समस्त कार्यों को अनिवार्य रूप से रोका जाना आवश्यक है। उक्त के दृष्टिगत जनपद में धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने कहाकि तात्कालिक प्रभाव से 9 अगस्त से 7 अक्टूबर तक के लिए  धारा-144 लागू रहेगे। इस आदेश या आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भारतीय दंड विधान संहिता की धारा-188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

  • चौबीस घंटे अवरुद्ध रहेगा सड़क मार्ग

जौनपुर धारा, शाहगंज। जौनपुर रेलखंड के आजाद रेलवे क्रासिंग संख्या 58 पर रेलवे क्रासिंग पर रवराइडिंग फ्लोरिंग के मद्देनजर 12 अगस्त शनिवार रात्रि आठ बजे से 13 अगस्त रविवार रात आठ बजे तक अवरुद्ध रहेगा। उक्त जानकारी वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ प्रशांत कुमार कश्यप ने दी है।

Share Now...