जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी रोड पर भेर के वक्त बाइक से घर जा रहा युवक सड़क दुघर्टना में सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोराई कला गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित चौरसिया पुत्र स्व. श्रीराम चौरसिया नगर के जेसीज चौक के समीप एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की भेर में बाइक से घर जा रहा था कि घासमंडी चौक के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन हालत गंभीर देख उक्त घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां पर रोहित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
खड़ी ट्रक में टकराई बाइक, युवक गंभीर



