Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनक्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ? फैंस बोले 'आप तो बेबी बंप छुपा...

क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ? फैंस बोले ‘आप तो बेबी बंप छुपा रही हैं

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। इस पार्टी में उनके साथ इंडस्ट्री के उनके बेहद करीबी दोस्त भी शामिल हुए। हालांकि हर तस्वीर में कटरीना परिवार और दोस्तों के पीछे ही छुपी हुईं नजर आई। इस दौरान कटरीना की तस्वीरों को देखकर लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

हालांकि लोगों ने हर तस्वीर में एक बात नोटिस की वो ये कि कटरीना हर फोटो में किसी न किसी के पीछे खड़ी थीं। एक यूजर ने तो साफ लिखा कि कटरीना जानबूझकर ऐसे एंगल पर खड़ी थीं कि उनका बेबी बंप नजर नहीं आए। लोगों ने साफ लिखा की इन तस्वीरों में आप प्रेग्नेंट लग रही हैं। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री पर भी कटरीना ने एक फोटो लगाई थी जिस पर पीछे से विक्की ने उन्हें हग किया हुआ है। इस तस्वीर में भी लोगों को कटरीना का बेबी बंप दिख गया। इन कयासों को और अधिक बढ़ावा देने वाली बात यह है कि फैंस को लगा कि नेहा धूपिया ने जो तस्वीर पोस्ट की थी उसमें भी कटरीना अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। क्रिसमस पर विक्की और कटरीना के साथ नेहा और अंगद बेदी भी शामिल हुए। वर्कप्रâंट की बात करें तो कटरीना कैफ को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फोन भूत’ में देखा गया। ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ कमाल नहीं कर पाई और अब ओटीटी पर रेंटल फॉर्म में मौजूद है। तो वहीं विक्की कौशल को ओटीटी पर रिलीज हुई गोविंद नाम मेरा में देखा गया। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी दिखाई दी।

Share Now...