Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकैम्प लगाकर सौ लोगों को दिलाई गई सदस्यता

कैम्प लगाकर सौ लोगों को दिलाई गई सदस्यता

जौनपुर धारा, महराजगंज। गुरुवार को साधन सहकारी समिति फत्तूपुर महराजगंज बाजार में सदस्यता कैम्प लगाया, जिसमे सौ नए सदस्य बने। एडीओ कोऑपरेटिव संजय सिंह ने बताया कि ब्लॉक में 2800 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक दस समितियों में लक्ष्य के ऊपर 3000 सदस्य जोड़े जा चुके हैं। जिसमे महराजगंज अव्वल नम्बर पर है। 10 समितियां में फत्तूपुर में सबसे ज्यादा सदस्य बने हैं। अपर जिला सहकारी अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा कैम्प में सदस्यों को लाभ बताते हुए जागरूक किया। मौके पर सचिव सर्वदेव दूबे, सभापति भोला प्रसाद सेठ, केवटली डेल्हूपुर प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेठ, शिव कुमार सोनी, डेलीगेट सहित सदस्य उपस्थित रहे।