जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के अमारा गांव में घर में रखे केरोसिन से दुर्घटनवाश एक किशोरी जल गई। शनिवार भोर में वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त गांव के डिहिया पुरवा निवासी लखेंद्र कुमार की 16 वर्षीय पुत्री खुशी शुक्रवार सांय आठ बजे अपनी बहनों के साथ कमरे में पढ़ाई कर रही थी। तभी मच्छर काटने की शिकायत पर वह अपने बगल रखी मोर्टिन की क्वाइल जलाने गई। अभी वह माचिस की तीली जला रही थी कि कृषि कार्य के लिए घर में होंडा मशीन चालू करने के लिए रखा गया केरोसिन उसके ऊपर गिर पड़ा। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। किंतु तब तक खुशी का शरीर जल चुका था। परिजन तुरन्त खुशी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने खुशी की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल मुआयना में खुशी के जले शरीर से केरोसिन की दुर्गंध आने की बात कही जा रही है। देर रात वहा हालत में सुधार नहीं देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही परिजनों के अनुसार किशोरी विद्युत करेंट की चपेट में आकर झुलस गई थी।
― Advertisement ―
हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जौनपुर में सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुलीं। हड़ताल के दौरान एटीएम, बीसी प्वाइंट और डिजिटल बैंकिंग पर जोर रहेगा।
केरोसिन से झुलसी किशोरी, हुई मौत


