Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरकूड़े के ढेर में नजर आयी कीमती दवायें

कूड़े के ढेर में नजर आयी कीमती दवायें

जौनपुर धारा, केराकत। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे प्रतिरक्षण अनुभाग के सामने हिपेटाइटिस बी और अन्य संवेदनशील बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई की गयी दवा स्वास्थ्य कर्मियों की उदासीनता और लापरवाही के चलते कूड़े में नजर आयी।

गौरतलब है कि हिपेटाइटिस बी, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड समेत आधा दर्जन से ज्यादा दवा को लापरवाह चिकित्सा कर्मियों ने वगैर एक्सपायरी तिथि देखे ही कूड़े में फेंक दिया जहाँ हेपेटाइटिस बी के इंजेक्शनों पर 2024-25 दर्ज थी वहीं आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड दवा के पत्ते पर दिसम्बर 2023 एक्सपायरी तिथि दर्ज नजर आयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन आमजन और गरीब तबके के मरीजों से धन उगाही के लिये सुबह से ही निजी पैथोलॉजी संचालकों का जमावड़ा लग जाता है और अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों के रक्त के नमूने की जांच के लिये अस्पताल के बाहर निजी पैथोलॉजी का सुझाव देकर मरीजों के परिजनों से अच्छी खासी धन उगाही करने में संलिप्त है।