जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम गोबरा के गोमती नदी के घाट पर स्थित श्री सदगुरू अखाड़े में नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को प्रात: आठ बजे बाल पहलवानों में कुश्ती एवं गदा फेरने की प्रतियोगिता आयोजन सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता हुआ। प्रतियोगिता में सबसे पहले उस्तादों को साफा बाँधकर सम्मानित किया गया। पुन: कुश्ती लड़ने आये बाल पहलवानों का उस्ताद रामजनम कवि ने हाथ मिलवाया। पहली कुश्ती गजराज पहलवान और विशाल पहलवान के बीच हुई जिसमें गजराज ने विशाल को आसमान दिखाकर तालियां बटोरीं। वहीं दूसरे मुकाबले में क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाब यादव ने अमन पहलवान और प्रिंन्स का हाथ मिलवाया जिसका निर्णय नहीं हो सका। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में गौतम पहलवान और मन्नू पहलवान ने अपना दमखम दिखाए जो बराबरी पर छूट गयी। इस दौरान सपा नेता ने पचास किलों का गदा चालीस हाथ फेरकर वाहवाही बटोरी।
― Advertisement ―
कुश्ती व गदा प्रतियोगिता सम्पन्न

Previous article
Next article

