जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने भारतीय संस्कृति और परंपरागत के अनुसार सभी कर्मचारियों को एक दूसरे को लाल गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली की बधाई दी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार को सभी कर्मचारियों ने लाल गुलाल रंग लगाकर होली की बधाई दी। कुलसचिव ने कहा कि कोई मतभेद हो उसे दूर करके एक नए सिरे से शुरूआत करें। सभी कर्मचारी हमारे सहयोगी हैं जब एक टीम मिलकर काम करे तो सबका सहयोग रहता है। इसलिए सब को छोटा बड़ा न समझ कर एक साथ मिलकर काम करें तो काम आसानी और जल्दी से पूरा होगा। इस अवसर पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष, महामंत्री आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
कुलसचिव ने कर्मचारियों को दी होली की बधाई

Previous article
Next article


