जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसान अधूरे राजमार्ग पर एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित टोलटैक्स वसूली के विरोध में टोल प्लाजा पर 21 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाबत किसानों ने वाराणसी के जिलाधिकारी,आयुक्त व पुलिस कमिश्नर को पत्रक देकर अनुमति मांगी है। किसानों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी, आयुक्त व पुलिस कमिश्नर को दिए गए पत्रक में एनएचएआई पर आरोप लगाया है कि किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं दे रही है। किसान मुआवजा लेने को तैयार है लेकिन उनको कोर्ट में घसीटा जा रहा है। मुआवजे का वितरण नहीं होने से केराकत तहसील में 16 किमी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। अधूरी सड़क पर एनएचएआई टोल टैक्स वसूल करने जा रही है। इसके लिए वाराणसी के बलरामगंज में टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है जहां टोल वसूलने की तैयारी की गई है। किसानों का कहना है कि अधूरी सड़क पर टोल टैक्स की वसूली नहीं होने दी जाएंगी। 21फरवरी को टोलप्लाजा पर धरना प्रदर्शन के लिए पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन को अनुमति के लिए पत्रक किसानों ने दिया। पत्रक देने वालों में पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, अरविन्द पाण्डेय, सतीश सिंह, दिनेश यादव, वंशराज नाविक, राधेश्याम यादव, भोनू यादव, राम भरत गुप्ता, महेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राम वृक्ष, राज बहादुर, नंदलाल यादव सहित अन्य लोग थे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
किसान 21 फरवरी को करेंगे धरना प्रदर्शन, डीएम कमिश्नर को दिया पत्रक


