जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के इंदिरा स्मारक सर्वोदय इण्टर कालेज कटघर रामनगर में प्रधानाचार्य व नरवारी निवासी रमाकांत शुक्ल के चालीस वर्षीय पुत्र राकेश शुक्ला के निधन पर शोकसभा कर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौरतलब हो कि अस्वस्थ चल रहे राकेश का दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। निधन की सूचना पाते ही परिजनों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसी कड़ी में कालेज परिवार भी मर्माहत हो उठा। मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रबन्धक महेंद्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को कालेज परिसर में एक शोक सभा कर दो मिनट का मौन धारण कर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कालेज में शिक्षण कार्य स्थगित कर अवकाश कर दिया गया। इस दौरान श्री प्रकाश सिंह, गणेश तिवारी, शिवप्रसाद यादव, छोटेलाल, प्रशांत मिश्र व श्री कृष्ण दूबे समेत छात्रों के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
कालेज में शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजली
Previous article
Next article

