जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तमरसापुर ननिहाल में आई एक बालिका की अर्टिगा कार की चपेट में आने से मौत हो गई। उक्त गांव निवासी ननहक की पुत्री अपनी ससुराल गौराबादशाहपुर से अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे उसकी बच्ची मैदान में खेल रही थी उसी समय आर्टिगा कार के चालक ने अपनी कार को बैक कर दिया जिससे उक्त बालिका पिछले पहिए की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर कई डाक्टरों के यहां गए जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज ही उसे अपने मायके से ससुराल जाना था लेकिन ऐसी घटना घटित होने के कारण पूरे परिवार में मातम छा गया।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
कार की चपेट में आने से बालिका मौत
Previous article
Next article

