Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं से है समाजवादी पार्टी की पहचान : लालजी वर्मा

कार्यकर्ताओं से है समाजवादी पार्टी की पहचान : लालजी वर्मा

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मंल्हनी विधानसभा के जोनल प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक लालजी वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान उनके कार्यकर्ताओं से है। देश में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां है अगर सबसे मजबूत किसी पार्टी के कार्यकर्ता है तो वह समाजवादी पार्टी के हैं क्योंकि ऐसे ही बूथ तक एक मजबूत संगठन तैयार करके 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना है। मंल्हनी विधायक लकी यादव ने सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ संगठन प्रभारी लालजी वर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया और आये ह्रुए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं सदर विधानसभा के सभी सेक्टर, बूथ प्रभारियों की बैठक हिन्दी भवन में संम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, लाल बहादुर यादव, राजनरायन बिन्द, श्रीराम यादव, राजबहादुर यादव, अरशद खान, हाजी सुल्तान, सोचन राम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन रामधारी पाल ने किया।