जौनपुर धारा,जौनपुर। कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को राज्यपाल को सम्बोधित मांग-पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के हत्यारो की गिरफ्तारी व मुवाबजा की मांग की। ज्ञात हो कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शबराहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार व भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिससे मर्माहत कायस्थ समाज के लोगो ने राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमे आशुतोष के परिवार को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई फ्री करने व परिवार वालो को भरण पोषण हेतु 50लाख रुपया सरकार से दिलाया जाय। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाय। उपरोक्त लिखित मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, दयाल शरण श्रीवास्तव, विपिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
कायस्थ समाज ने आशुतोष के परिवार को मांगा नौकरी, सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


