जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार देर सायं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रबन्धक सीडा उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि उकनी पावर हाउस से सीडा क्षेत्र में स्थित सबस्टेशन को जोड़े जाने के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता यूपीपीसीएल से वार्ता की गयी। उन्होने बताया गया कि विद्युत खंभों के लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है। 33 केवीए केबिल एवं अवशेष सामग्री अभी प्राप्त नहीं हुई है। सामग्री प्राप्त होते ही 2 हफ्ते के भीतर कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा इसे यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सीडा में माडल शौचालय निर्माण हेतु चिन्हांकन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा सीडा प्रबंधक को दिए गए। बैठक में मेसर्स रामापालीमर्श प्रा.लि.द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जल निकासी का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ। जिस पर अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने अवगत कराया कि वर्षा हो जाने के कारण कार्य पूर्ण करने में विलम्ब हो रहा है। जल निकासी का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को आगामी 15 दिनों में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। व्यापार बंधु की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लगातार प्रचार प्रसार किया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना के तहत 3 व्यापारियों डी एस इंटरप्राइजेज, रेनू हार्डवेयर एंड पेंट स्टोर, इंफोसिस्टम टेक्नोलॉजी को रुपया 30 लाख, प्रति उद्यमी 10 लाख का चेक उनके परिवार को प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य कर विभाग जीएसटी में पंजीयन अभियान चलाएं तथा व्यापारियों को पंजीयन के लाभ से अवगत कराएं और अधिक से अधिक व्यापारियों का पंजीयन कराये। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जी.एस.टी.मनीष राय, वाणिज्य कर सहायक प्रबंधक जयप्रकाश व उद्यमीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा
यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न

Previous article


