Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरताजिया जुलूस निकाल कर्बला के शहीदों को किया याद

ताजिया जुलूस निकाल कर्बला के शहीदों को किया याद

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न अंजुमनों द्वारा दसवीं मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकाल कर कर्बला के शहीदों को याद किया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के लोग जगह-जगह पर मुस्तैद रहे। गौरतलब हो कि मुहर्रम के इस त्यौहार पर क्षेत्र के सूरापुर, पूरा सम्भलशाह, डकहा, हमजापुर, बुढ़ूपुर, जंगीपुर व जमदरा समेत लगभग दर्जनों गाँवों के अंजुमनों के द्वारा दसवीं मोहर्रम का ताजिया जुलूस अलम और जुलजनाह के साथ शान्तिपूर्वक ढंग से निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने शामिल होकर कर्बला के शहीदों को याद किया। जुलूस में नौहा, तकरीर के साथ शहीदों की याद में सीनाजनी, ज़ंजीर और कमा का मातम किया। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मय हमराही मुस्तैद रहे।