Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरकर करेत्तर की समीक्षा बैठक में डीएम के तेवर सख्त

कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में डीएम के तेवर सख्त

  • संतोषजनक वसूली न पाये जाने पर व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर कार्यो की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वसूली में वृद्धि लायें। परिवहन एवं आबकारी विभाग में वसूली में प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। अवैध शराब बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि बिजली चोरी न होने पाये। व्यापार कर की समीक्षा करते हुए निर्देश किया कि व्यापार मंडल के साथ बैठक कर विभाग को पॉलिसी के बारे में बताएं और रेवेन्यू बढ़ाए। जेसीबी के द्वारा खुदाई करने वालों पर मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी ईओ को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में वृद्वि लाये। उन्होंने निर्देश दिया कि गृहकर, जलकर सहित सभी मदों में नियमित रूप से वसूली की जाये। नगर पंचायत मड़ियाहूं और नगर पालिका परिषद जौनपुर की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नोटिस देने के निर्देश दिये गये। ईओ बदलापुर को निर्देशित किया कि नगर पंचायत में गृहकर वसूली का कार्य शुरू किया जाये। बाट मांप के अधिकारियों को निर्देश िदया कि उचित दर की दुकानों के साथ अन्य दुकानों का निरीक्षण करें कहीं भी घटतौली की शिकायत न आये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, सीआरओ गणेश प्रसाद सहित अधिशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे।