― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकर्मियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

कर्मियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के तहत शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों के मतदान कर्मियों का दो पालियों में प्रशिक्षण कार्य (प्रथम पाली में 11 बजे से 1 बजे तक, द्वितीय पाली 2 बजे से 4 बजे तक) सम्पन्न हुआ। दोनों ही पालियों के प्रशिक्षण के पश्चात ऐसे मतदान कर्मियों जो किसी न किसी निकाय के मतदाता है उनका डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के द्वारा मतदान का कार्य भी कराया गया। इस हेतु प्रशिक्षण स्थल टीडी इण्टर कालेज के प्रांगण में फैसिलिटेशन सेन्टर बनाया गया है, जिसमें जनपद के समस्त 12 नगर निकायों का अलग-अलग काउन्टर बनाया गया है। सभी काउन्टर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामित सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं उनके सहायकों के द्वारा सुचारू रूप से शांतिपूर्ण एवं पादर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। दोनो प्रशिक्षण सत्रों में कुल 25 सम्बन्धित मतदान कर्मी मतदाताओं ने डाक मतपत्र के द्वारा अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु मतदान किया।

Share Now...