जौनपुर धारा, बदलापुर। विकासखंड के लखनेपुर गांव में चरने के लिए छोड़ी गई भैस की बिजली के खंभे में उतरे करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लखनेपुर गांव निवासी पशुपालक हौशिला प्रसाद पुत्र रामबहाल अपने भैंस को चरने के लिए छोडे थे,तभी अचानक बिजली के खंभे में उतरे करंट के चपेट में भैंस आ गई। जिससे भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। पशुपालक के अनुसार भैंस की कीमत रूपया 70 हजार है। भैंस के पेट में नौ माह का बच्चा भी था। पशुपालक ने इसकी सूचना राजस्व विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत



