जौनपुर धारा, खेतासराय। रुधौली गांव के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता के छोटे भाई राकेश कुमार गुप्ता की सोमवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान राजेश गुप्ता की गांव से सटे कनवरिया गांव में राइस मिल है जिसकी देखरेख उनके छोटे भाई 36 वर्षीय राकेश कुमार गुप्ता पुत्र श्यामदेव गुप्ता करते थे। राइस मिल के पीछे पशुशाला है। सुबह राकेश गुप्ता टिल्लू पंप से गायों की धुलाई करने के बाद पशुशाला की साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान टीन शेड की पाइप में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गयी। काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
करंट की चपेट में आने से प्रधान के भाई की मौत

Previous article
Next article

