Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकम प्रगति पर डीएम ने जतायी नाराजगी

कम प्रगति पर डीएम ने जतायी नाराजगी

  • जिला पोषण समिति की बैठक में केराकत व बरसठी के सीडीपीओ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामबदन सिंह ने समीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। खाद्यान्न वितरण फीडिंग में केराकत एवं बरसठी में प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बधित सीडीपीओ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश। वीएसएनडी एवं सीबीई में केराकत में प्रगति कम पायी गई। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से जानकारी ली कि सैम एवं मैम के बच्चों को मानीटर करने की क्या व्यवस्था की गयी है और उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित बच्चों में सुधार नहीं आया है तो इसके पीछे का कारण पता किया जाये। जिलाधिकारी ने ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और कड़े निर्देश दिये कि इस महीने सुधार नहीं हुआ तो मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। पोषण पुर्नवास केन्द्र को लेकर विस्तार से चर्चा की और पाया कि महाराजगंज विकासखण्ड में प्रगति कम है, जिसे बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कार्यालय सीडीपीओ के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने एनआरसी में भर्ती, आधार रजिस्ट्रेशन, वीएचएसएनडी सत्र पर स्वास्थ्य प्रबंधन सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सीडीपीओ मछलीशहर दीपक कुमार चौबे, सीडीपीओ मनोज वर्मा, भैया लाल, सुरेश यादव, प्रशान्त सिंह, अभिषेक द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।