― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, शाहगंज। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आरके इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली संस्थान से भ्रमण कर राजकीय चिकित्सालय पहुंची जहां तम्बाकू से होने वाले जानलेवा बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. जेपी दूबे, प्राचार्य दीपशिखा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी. डा.एसएल गुप्ता, डा. नीतू शुक्ला, डा. विकास दूबे समेत संस्थान के छात्र छात्राएं व अध्यापक मौजूद रहे।

Share Now...