जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजीकृत मु0अ0सं0 210/2023 धारा 363, 366, 368 भा.द.वि. व 16/17 पाक्सो एक्ट की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त फैजान शाह पुत्र जमील शाह, पुल्लू शाह पुत्र शौकत शाह को मुखबीर की निशानदेही पर उनके घर ग्राम ताखा पश्चिम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। इसीक्रम में महराजगंज थापाध्यक्ष दीनानाथ पाण्डेय ने विभिन्न धाराओं में वांछित गोविन्द कुमार पुत्र राम आसरे, सचिन गुप्ता पुत्र राम आसरे निवासी दुगौली थाना महराजगंज को थाना क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया तथा अभियुक्त सत्यप्रकाश दूबे उर्फ मोनू दूबे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद दूबे निवासी बगौझर थाना महराजगंज को 25 शीशी अवैध शराब के साथ ग्राम बगौझर ईट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। इसी क्रम में जौनपुर कोतवाली पुलिस ने धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी रामपुर ललिया, पोस्ट लाबड़े, थाना लाबड़े, जिला जालन्धर (पंजाब) को सीटी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली पुलिस वांछित विजय कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना पुत्र लल्लू गुप्ता निवासी वाजिदपुर दक्षिणी को भी वाजिदपुर स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
कई थानों के वांछित गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

Previous article

