जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम तेजपुर में स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय पर बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल ने औचक निरीक्षक में प्रधानाध्यापक धीरज सिंह कश्यप शत प्रतिशत पास हो गये। गौरतलब है कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय पर पहुँचे बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कक्षा पाँच के छात्रों को एक शिक्षक की भांति पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से विश्वविद्यालय लिखने को कहा। जहाँ एक छात्र ने बहुत ही सुंदर लेखनी में श्यामपट विश्वविद्यालय लिख दिया। वहीं उन्होंने दशमल के एक सवाल को भी हल करने के लिये जब छात्रों से कहा तो तुरन्त खड़े होकर एक छात्र ने सवाल हल कर दिया। जिस पर उन्होंने दोनों छात्रों को नकद पुरस्कार दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक की पीठ थपथपाई।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
औचक निरीक्षण में पास हुए प्रधानाध्यापक

Previous article


