जौनपुर धारा, जलालपुर। एसबीआई के सभी कर्मचारियों के सहयोग से गुरुवार की शाम को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के सौ गरीब महिला व पुरुषों को कम्बल वितरित किया गया। शाखा प्रबंधक मो. इम्तियाज ने कहाकि बैंक कर्मियों ने सहयोग राशि इकट्ठा करके इस भीषण ठंड में कम्बल वितरण करने का कार्य किया है। गरीब व असहाय लोगों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों में सहयोग के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर सत्य प्रकाश, अरविंद कुमार, संजय कुमार, मनीष, अनिल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
एसबीआइ शाखा प्रबंधक ने सौ गरीबों में बांटे कम्बल

Previous article


