जौनपुर धारा, खेतासराय। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा बुधवार की शाम अचानक खेतासराय पहुंचे। पूरे कस्बे का उन्होंने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। एसपी सायं पौने आठ बजे पुलिस बूथ पर पहुंचे। जहां पहले से सीओ चोब सिंह पुलिस के साथ मौजूद थे। पुलिस बूथ पर पहुंचने पर एसपी कार से उतर गए। यहां से पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करने लगे। साथ में चल रहे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। नगर भ्रमण के बाद वह वापस जौनपुर की तरफ लौट गए। उनके जाने के बाद थानाध्यक्ष ने राहत की सांस ली।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
एसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा

Next article

