- लाखों के जेवरात सहित 65 हजार रूपये नकद चुराये, बमैला गांव की घटना
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नवागत थानाध्यक्ष को सलामी देते हुए बेखौफ चोरों ने खिड़की के रास्ते ग्रिल काटकर घर में प्रवेश करने के उपरांत घर में रखे लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात तथा 65 हजार रुपए नकद रुपए चुराकर चंपत हो गए। घटना के बाद फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बमैंला गांव में बुधवार की रात किसी समय गांव निवासी सैयद गुलाम जमा के घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर चोर घर में प्रवेश कर गए। भुक्तभेगी के अनुसार एक सोने का हार, एक सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, चांदी के कई जेवर सहित घर में रखा हुआ 65 हजार रुपए नकद चोर लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को अगले दिन सुबह हो पाई। भुक्तभेगी ने थाने पर तहरीर दी है।



