― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी-डीएम के ट्रांसफर व दोषियों पर कार्यवाही को लेकर न्यायिक कार्य से...

एसपी-डीएम के ट्रांसफर व दोषियों पर कार्यवाही को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार 11:00 बजे क.अ.सं. जौनपुर ने साधारण सभा की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। संचालन महामंत्री लालबहादुर यादव एडवोकेट किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद हापुड़ में पुलिस ने जिस तरह बरबरतापूर्वक पूर्वक लाठी चार्ज किया। उसके परिपेक्ष्य में सभी अधिवक्तागण पूर्ण रूपेण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और मांग किया कि हापुड़ के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी का स्थानान्तरण के साथ दोषी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाय। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व में विदित हो कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ किये गये दुर्व्यवहार के सम्बन्ध में कार्य बहिष्कार चल रहा है। उपरोक्त को लेकर शासन कार्यवाही किये जाने में हीला-हवाली कर रही है। जिससे अधिवक्ता क्षुब्ध है। ऐसी स्थिति में हापुड़ के प्रस्ताव के समर्थन में पूर्ण रूपेण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

Share Now...