― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरएसआईआर के साथ पीडीए आंदोलन को और मजबूत बनाएंगे : राकेश मौर्य

एसआईआर के साथ पीडीए आंदोलन को और मजबूत बनाएंगे : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की जौनपुर इकाई की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पार्टी एसआईआर कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए जनसहयोग से इसे आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी के साथ एसआईआर कार्य करने और जागरूकता के माध्यम से पीडीए समाज के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के साथ-साथ पीडीए आंदोलन को भी जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा तथा सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीडीए समाज से जुड़े कई लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...