― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 05-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...
Homeअपना जौनपुरलापता किशोरी का शव नहर की झाड़ियों में मिला, परिजनों में मचा...

लापता किशोरी का शव नहर की झाड़ियों में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

शाहगंज। क्षेत्र के मयारी गांव से चार दिन पहले लापता हुई 15वर्षीय किशोरी का शव शनिवार सुबह घर से करीब पांच किलोमीटर दूर शारदा नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची सरपतहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मयारी गांव निवासी गोल्डी(15) पुत्री राम अचल बुधवार पूर्वाह्न किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से निकल गई थी। घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित शारदा नहर की पुलिया पर उसे बैठे देखा गया था, जिसके बाद उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही थी।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। नहर में जाल डलवाकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन भी कराई गई, लेकिन उस दिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 66 घंटे बाद सुइथाकला गांव के पास नहर की झाड़ियों में उसका शव फंसा हुआ मिला। मृतका अपने माता-पिता की छह संतानों में सबसे छोटी थी और इस वर्ष उसने क्षेत्र के एक कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...