- मोहम्मद हसन कालेज में शिविर का तीसरा दिन
जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को छात्र संसद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. राकेश कुमार बिंद ने किया। सर्वप्रथम कॉलेज के चार युवा सांसद नादिया, अंशिका पांडेय, गुलनाज बानो, हर्ष यादव ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में युवा मुख्य अतिथि अहमद अब्बास खान ने कहाकि साइबर के प्रति हमें जागरूकता से कार्य करना चाहिए इसकी पूर्ण जानकारी भारत के समस्त नागरिकों के लिए जरूरी है, जिससे हम हमेशा किसी भी साइबर क्राइम से बच सकते हैं एवं एनएसएस के समस्त छात्र देशहित के लिए तैयार रहते हैं। दूसरे युवा विशिष्ट अतिथि प्रवीण यादव ने कहाकि देश की शिक्षा तब मजबूत होगी जब देश का युवा शिक्षा पर जोर देगा। कठोर सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। आए हुए अतिथियों का धन्यवाद आरडी परेड प्रतिनिधी आंचल मौर्य ने किया। एनएसएस के प्रशांत यादव स्वयंसेवक ने तत्काल एक वृद्ध महिला को ब्लड की आवश्यकता पर डोनेट किया। इस बीच कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डा. नीलेश सिंह, राजन पांडेय, आदित्य, राकेश मौर्य, शिवम अग्रहरी एवं समस्त छात्र/छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया।



