Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकला, मचा कोहराम

एक ही मोहल्ले से एक साथ दो शव निकला, मचा कोहराम

  • सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की हुई थी दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा,खेतासराय। उस पत्नी, बच्चे और परिवार पर क्या बीत रही होगी। जिनका सहारा और उम्मीद इस दुनिया से चला गया। अब वह विधवा पत्नी अनाथ हुए बच्चे की जीविका कैसे चलेगी। किससे सहारे अपनी जिन्दगी की गाड़ी को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल इस समय इसका कोई जवाब नहीं है। सोमवार को होली के दिन दो गहरे मित्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी और दोनों की पत्नी विधवा और बच्चे अनाथ हो गए। दोनों मृतकों को कन्धे पर जिम्मेदारी था अपने बच्चों और परिवार को आगे ले जाने की। कस्बा के पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी युवक दो युवकों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। देर रात्रि पोस्टमार्टम से शव घर आते ही कोहराम मच गया। हर किसी की आँखों में पानी आ गया। मंगलवार की भोर एक साथ दोनों शव को निकलते ही पत्नी बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगी। दोनों का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया। मृतक सनोज उर्फ नाटे की पत्नी कुसुम विधवा हो गयी और चार वर्षीय इकलौता पुत्र रेहान के ऊपर से पिता का साया उठ गया। सनोज अपने आठ भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। वेल्डिंग का काम करके अपनी परिवार को चलाता था। वही मृतक दिलीप ड्राईवरी करके परिवार की गाड़ी को आगे बढ़ा रहा था सड़क हादसे में मृत शिकार हो गया पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दिलीप अपने पीछे पायल 11वर्ष, सानू 9 वर्ष, सौम्या 7 वर्ष, दीप 5 वर्ष मासूम चार बच्चों को छोड़कर चला गया। अब इन दोनों परिवार की जिन्दगी किसके सहारे चलेगी। दोनों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है। लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जलें। शोक-संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।