जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा की एक बैठक सिंचाई विभाग स्थित शिवमंदिर पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री संजय कुमार चौधरी ने किया। बैठक में समस्त संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभाग किया। बैठक में पूर्व एजेंडा की समीक्षा करते हुए १६ दिसंबर को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिला अधिवेशन कराए जाने की सर्वसम्मति से सहमति बनी। इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा का विधिवत चुनाव कराया जाएगा। बैठक में पंचायत सहायक वेलफेयर एसोसिएशन का संयोजक संदीप कुमार सोनकर एवं सह संयोजक विकास कुमार चौहान को नामित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सुजीत कुमार सिंह अध्यक्ष ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, राजीव कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ कर्मचारी नेता, अरविंद कुमार यादव अध्यक्ष इरीगेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, शिवकुमार यादव जिला मंत्री पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, सुनीता यादव अध्यक्ष आंगनवाड़ी संघ, कमलाकांत मौर्य जिलाध्यक्ष ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संघ, अशोक यादव वरिष्ठ कर्मचारी नेता, प्रमोद पाठक वरिष्ठ नेता सिंचाई विभाग प्रभुदयाल श्रीवास्तव अतिरिक्त महामंत्री, सुनील कुमार सिंह जिलाध्यक्ष सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, समरनाथ यादव जिला उपमंत्री ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, सुनील राव जिला संप्रेक्षण ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, संतोष राय, राजबहादुर यादव जिला संगठन मंत्री द्वय ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, कुलदीप कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का चुनाव घोषित


