― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरउत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुई रोट्रैक्ट क्लब संस्था

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुई रोट्रैक्ट क्लब संस्था

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत युवाओं की सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर को उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अपने जनपद दौरे पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। मंत्री ने सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, समाजहित एवं लोकहित के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहाकि आज की वर्तमान परिदृश्य में जहां व्यक्ति स्वयं के हित के अलावा किसी अन्य के बारे मे सोचता भी नहीं वहीं सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब निस्वार्थ भाव से किसानों, युवाओं समेत हजारों जरूरतमंद लोगों की उनके जीवनोपयोगी संसाधनों को उपलब्ध कराकर निरंतर सेवा कर रही है। रोट्रैक्ट क्लब संस्था से हम सभी को सीख लेते हुए परोपकार का कार्य अवश्य करना चाहिए। युवाओं का नेतृत्व कर रही संस्था रोट्रैक्ट क्लब डिस्ट्रिक्ट 3120 की जनपद ईकाई के अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता, सचिव कुलदीप योगी समेत सभी रोट्रैक्ट सदस्यों का मंत्री ने पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए रोट्रैक्ट क्लब के पूर्व मे किए गये कार्यो एवं भविष्य के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव कुलदीप योगी, कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, सर्जेन्ट एट आर्म्स शशिकांत,  डायरेक्टर ऑफ यूथ सर्विस अरशद खान, रामू अग्रहरी, प्रतीक यादव, कनिष्का मिश्रा, साक्षी सिंह, स्वेछा रानी, स्वाती राज, विवेक रजक, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, उपनिरीक्षक उद्यान विभाग जय करन सिंह समेत सैकड़ों किसान एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...