Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनइस चीनी सिंगर को जानबूझकर खुद को कोरोना पॉजिटिव करना पड़ा भारी

इस चीनी सिंगर को जानबूझकर खुद को कोरोना पॉजिटिव करना पड़ा भारी

चीन के बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने भारत सहित पूरी दुनिया की एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब वेरिएंट BF7 चीन में तबाही मचा रहा है। चीन में लंबे वक्त से कोरोना वायरस ने आतंक मचाया हुआ है। इस बीच चीन की मशहूर सिंगर जेन झांग को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि उन्होंने खुद को कोरोना वायरस से संक्रमित किया। इस बात का खुलासा जेन झांग ने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया। जेन झांग ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने खुद को जानबूझकर कोरोना वायरस से संक्रमित किया। उन्होंने बताया है कि वह उस घर में गईं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोग थे। इसके बाद जेन झांग को सिरदर्द, खांसी, बुखार और गले खराश सहित कोरोना के अन्य लक्षण महसूस हुए। हालांकि सिंगर ने यह भी दावा किया कि उनके यह लक्षण एक ही दिन में ठीक भी हो गए थे। इस खुलासे के बाद जेन झांग को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। हर किसी ने सोशल मीडिया पर जेन झांग के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। जिसके बाद उन्हें अपने विवादित पोस्ट डिलीट करना पड़ा और फैंस से माफी भी मांगनी पड़ी। जेन झांग ने यह भी खुलासा किया है उन्होंने जानबूझकर कर खुद को कोरोना वायरस से क्यों संक्रमित किया। जेन झांग ने कहा कि न्यू ईयर की शाम को उनका एक म्यूजिक प्रोग्राम है। उस वक्त वह इस तरह की बीमारी से संक्रमित न हों, इसलिए उन्होंने खुद को पहले ही संक्रमित कर ठीक कर लिया। हालांकि अपनी इस करतूत के लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांग ली है।