Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरइन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे गेंदबाज मोहम्मद आमिर

इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे गेंदबाज मोहम्मद आमिर

Mohammad Amir vs Babar Azam: PSL में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. बाबर आजम के साथ नोक-झोंक के चलते उन पर काफी बातें हो रही हैं. हाल ही में उन्होंने बाबर आजम को शून्य पर पवेलियन भेजा था. इससे पहले हुए मैच में भी उनके और बाबर के बीच तकरार देखने को मिली थी. टूर्नामेंट शुरू होने के पहले भी आमिर ने एक बड़ा बयान दे डाला था. उन्होंने कहा था कि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना उन्हें पुछल्ले बल्लेबाजों के सामने गेंद फेंकने जैसा लगता है. मोहम्मद आमिर की इन सब हरकतों को लेकर वह आलोचनाएं भी झेल रहे हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम इन सब को खेल का हिस्सा मानते हैं.

वसीम अकरम ने कहा है, ‘मैं आमिर के पक्ष में हूं. मैदान पर आपको थोड़ी प्रतिद्वंद्विता दिखनी चाहिए. एक गेंदबाज के तौर पर उन्होंने जो कुछ भी कहा और जो कुछ भी कर रहे हैं यह सब खेल का हिस्सा होता है. किसी भी मैच में विपक्षी टीम के बल्लेबाज से हाथ मिलाना, गले लगना ठीक है लेकिन यह मैच के पहले और बाद की बात होती है. लेकिन मैच के दौरान आपको प्रोफेशनल होना चाहिए और मैदान के बाहर कहे गए इस तरह के शब्द और मैदान में ये तकरार मैच में थोड़ा मसाला डालती है. हमें इसकी आलोचना करने की बजाय इसका मज़ा लेना चाहिए. शुरुआती मुकाबलों के दौरान ही बाबर आजम और मोहम्मद आमिर के बीच मैदान में तकरार देखने को मिली थी. बाबर आजम पेशावर जालमी की ओर से बल्लेबाजी छोर पर थे और मोहम्मद आमिर कराची किंग्स की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान आमिर ने एक बार तो बाबर को पिच पर ही कुछ इशारा किया और दूसरी बार गुस्से में उनकी ओर तेज थ्रो कर दिया. इसे लेकर पाक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी हुई थी. इसके बाद दूसरे मैच में जब आमिर ने आजम को शून्य पर पवेलियन भेजा तब भी उनका एक्शन सुर्खियां बटोरने वाला रहा था.