जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के चौरा मरी माई स्थान के समीप रविवार दोपहर लगभग तीन बजे इनोवा कार व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरतलब है कि इरफान पुत्र इम्तियाज 31वर्ष निवासी चौरा अपने बाइक में पेट्रोल भराकर अपने घर जा रहा था कि जैसे ही बेलकम ढाबा व मरी माई के समीप पहुंचा कि खुज्जी से केराकत की तरफ जा रही इनोवा कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि इनोवा कार व बाइक के परखच्चे उड़ गये। टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायल की स्थिति नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु चिकित्सको ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
इनोवा व बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार घायल

Previous article


