Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइण्टर लॉकिंग निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन

इण्टर लॉकिंग निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन

जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 बरौली में शनिवार को चेयरमैन सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह द्वारा सौ मीटर इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कर नारियल फोड़ा गया, और नगर पंचायत बदलापुर को आर्दश नगर पंचायत को बनाने का संकल्प लिए। विद्वान ब्राह्मण प्रशांत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजन कराके इंटर लॉकिंग कार्य शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में प्रथम इंटरलॉकिंग कार्य त्रिवेणी विश्वकर्मा के घर से मिथिलेश सिंह के घर तक इंटर लॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है और लक्ष्य है कि घर घर इंटर लॉकिंग का कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता हरीलाल पाल, विपुल तिवारी, प्रदीप यादव, संतोष कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह, पवन उपाध्याय, गुड्डू सिंह, अवनीश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।