जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक और मछलीशहर विधानसभा की सपा विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने रायबरेली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी के साथ सभा को बुधवार को संबोधित किया। बुधवार और गुरुवार को राहुल गांधी के समर्थन में उन्होंने चुनावीसभा को सम्बोधित किया। इसी के साथ वह ऊंचाहार के उमरन, अकोड़िया, ऊंचाहार रामलीला मैदान, मतीनगंज, कोरौली, में नुक्कड़ सभा भी किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो घोषणापत्र के सभी वायदे अक्षरसः लागू होंगे ताकि सभी वर्गों की समस्याओं का निवारण हो सके। युवाओं को एक लाख की गारंटी के साथ रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम किसान नौजवान महिलाओं बेरोजगार को रोजगार देकर उनके जीवन को अच्छे तरीके से जीने का अधिकार देंगे। अग्निवीर योजना को बंद करके पुरानी योजना बहाल करेंगे जिससे हमारे नौजवान साथियों को पूरी सुविधा दी जा सके।गरीब महिलाओं की मुखिया को 8:30हजार प्रतिमाह, एक लाख रुपए सालाना दिया जाएगा। स्नातक पास युवाओं को साल में रूपये 100000 की गारंटी के साथ रोजगार दिलाया जाएगा। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी बढ़ाकर रूपये 400कर दी जाएगी। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य दिलाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह, नवशाद खतीब ओमप्रकाश तिवारी, हरचंद बहादुर सिंह सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
इंडिया की सरकार बनी तो घोषणापत्र होगा लागू : डॉ.रागिनी सोनकर

Previous article

